Thursday, June 30, 2016

मेरे भैया मेरे चँदा मेरे अनमोल रतन

(मेरे भैया मेरे चँदा,  मेरे अनमोल रतन
 तेरे बदले मैं ज़माने की
 कोई चीज़ न लूँ) \-

तेरी साँसों की कसम खाके, हवा चलती है
तेरे चहरे की खलक पाके, बहार आती है
एक पल भी मेरी नज़रों से तू जो ओझल हो
हर तरफ़ मेरी नज़र तुझको पुकार आती है

(मेरे भैया मेरे चँदा
 मेरे अनमोल रतन
 तेरे बदले मैं ज़माने की
 कोई चीज़ न लूँ) \-

तेरे चहरे की महकती हुई लड़ियों के लिए
अनगिनत फूल उम्मीदों के चुने हैं मैंने
वो भी दिन आएं कि उन ख़्वाबों के ताबीर मिलें
तेरे ख़ातिर जो हसीं ख़्वाब बुने हैं मैंने

(मेरे भैया मेरे चँदा
 मेरे अनमोल रतन
 तेरे बदले मैं ज़माने की
 कोई चीज़ न लूँ) \-


आओ हुज़ूर तुमको, सितारों में ले चलूँ

[maniacal laughter] hic!
हम से रौशन हैं चाँद और तारे
हम को दामन समझिये न ग़ैरत का
उठ गये हम गर ज़माने से
नाम मिट जायेगा मुहब्बत का
दिल है नाज़ुक कली से फूलों से
यह न टूटे ख़याल रखियेगा
और अगर आप से यह टूट गया
जान\-\-जां इतना ही समझीयेगा
[ंअले वोइचे:] क्या?
फिर कोई बाँवरी मुहब्बत की
अप्नी ज़ुल्फ़ें नहीं सँवारेगी
आरती फिर किसी कन्हैया की
कोई राधा नहीं उतारेगी, hic!

आओ हुज़ूर तुमको ...

आओ हुज़ूर तुमको, सितारों में ले चलूँ ... hic!
दिल झूम जाए ऐसी, बहारों में ले चलूँ
आओ हुज़ूर आओ ...

(हमराज़ हमख़याल तो हो, हमनज़र बनो
तय होगा ज़िंदगी का सफ़र, हमसफ़र बनो) \-
आ हा हाओ ओ, हो हो हो,
आ हा आ हा हा, ओ हो हो ... hic!
चाहत के उजले\-उजले नज़ारों में ले चलूँ
दिल झूम जाए ऐसी, बहारों में ले चलूँ
आओ हुज़ूर आओ ...

लिख दो किताब\-\-दिल पे कोई, ऐसी दास्तां
जिसकी मिसाल दे न सके, सातों आसमां
आ हा हाओ ओ, हो हो हो,
आ हा आ हा हा, ओ हो हो ... hic!
बाहों में बाहें डाले, हज़ारों में ले चलूँ
दिल झूम जाये ऐसी, बहारों में ले चलूँ
आओ हुज़ूर आओ ...


बेचारा दिल क्या करे, सावन जले भादों जले

बेचारा दिल क्या करे, सावन जले भादों जले
दो पल की राह नहीं, इक पल रुके इक पल चले

गाँव गाँव में, घूमे रे जोगी, रोगी चंगे करे,
मेरे ही मन का, तड़प ना जाने, हाथ ना धरे

तेरे वास्ते, लाखों रास्ते, तू जहाँ भी चले,
मेरे लिये है, तेरी ही राहें, तू जो साथ ले


कजरा मुहब्बत वाला, अँखियों में ऐसा डाला

कजरा मुहब्बत वाला, अँखियों में ऐसा डाला
कजरे ने ले ली मेरी जान
हाय रे मैं तेरे क़ुरबान
दुनिया है मेरे पीछे, लेकिन मैं तेरे पीछे
अपना बना ले मेरी जान,
हाय रे ...

आई हो कहाँ से गोरी आँखों में प्यार ले के
चढ़ती जवानी की ये पहली फुहार ले के
दिल्ली शहर का सारा मीना बाज़ार ले के
झुमका बरेली वाला कानों में ऐसा डाला
झुमके ने ले ली मेरी जान, हाय रे ...

मोटर ना बंगला माँगूँ झुमका ना हार माँगूँ
दिल को चलाने वाले दिल का क़रार माँगूँ
सइयां बेदर्दी मेरे थोड़ा सा प्यार माँगूँ
किस्मत बना दे मेरी अपना बना ले मेरी
कर ले सगाई मेरी जान, हाय रे ...

जब से है देखा तुझको हो गए गुलाम तेरे
अपना बना ले गोरी आएंगे काम तेरे
अपना ये जीवन सारा लिख देंगे नाम तेरे
कुर्ता ये जाली वाला उसपर मोतियन की माला
कुर्ते ने ले ली मेरी जान, हाय रे ...


जाइये आप कहाँ जायेंगे ये नज़र लौट के फिर आयेगी

जाइये आप कहाँ जायेंगे
ये नज़र लौट के फिर आयेगी
दूर तक आप के पीछे पीछे
मेरी आवाज़ चली आयेगी
जाइये...

आपको प्यार मेरा याद जहाँ आयेगा
कोई काँटा वोही दामन से लिपट जायेगा \- (२)
जाइये...

जब उठोगे मेरी बेताब निगाहों की तरह
रोक लेंगी कोई डाली मेरी बाहों की तरह \- (२)
जाइये...

देखिये चैन मिलेगा न कहीं दिल के सिवा
आपका कोई नहीं, कोई नहीं दिल के सिवा \- (२)
जाइये...


आधा है चंद्रमा रात आधी

आधा है चंद्रमा रात आधी
रह न जाए तेरी मेरी बात आधी, मुलाक़ात आधी
आधा है चंद्रमा...

आस कब तक रहेगी अधूरी
प्यास होगी नहीं क्या ये पूरी
प्यासा\-प्यासा गगन प्यासा\-प्यासा चमन
प्यासे तारों की भी है बारात आधी
आधा है चंद्रमा...

सुर आधा है श्याम ने बाँधा
रहा राधा का प्यार भी आधा
नैन आधे खिले होंठ आधे मिले
रही पल में मिलन की वो बात आधी
आधा है चंद्रमा...

पिया आधी है प्यार की भाषा
आधी रहने दो मन की अभिलाषा
आधे छलके नयन आधे छलके नयन
आधी पलकों की भी है बरसात आधी
आधा है चंद्रमा...


प्यार ज़िन्दगी है, प्यार बंदगी है, बंदगी है

प्यार ज़िन्दगी है, प्यार बंदगी है, बंदगी है
यहल्ला यहल्ला ऊ या अल्लाह
प्यार से प्यार करो ये उम्र प्यार की है
प्यार बिना क्या जीना, ये भी कोई ज़िन्दगी है, प्यार...

१) प्यार करम प्यार दुआ, प्यार सितम प्यार वफ़ा
प्यार से जुदा तो यहाँ कोई नहीं कोई नहीं
प्यार खुशी प्यार नशा, क्या वो नजर क्या वो अदा
हो किसी के प्यार में जो कोई नहीं कोई नहीं
दिल को लगा के देखो प्यार में क्या खुशी है
प्यार बिना क्या जीना ये भी कोई ज़िन्दगी है, प्यार...

२) दूर रहे पास रहे, दिल में तेरे प्यास रहे
तेरे लिये मैं हूँ तू है मेरे लिये मेरे लिये
प्यार सनम प्यार खुदा, यार कभी हो ना जुदा
यार बिना कोई यहाँ कैसे जिये कैसे जिये
बाहों में यार के ही दुनिया बहार की है, प्यार...

३) देख हमें कोई जले, कोई जले हाथ मले
तू जो मेरे साथ चले लोगों से क्या डरना यहाँ
प्यार यहाँ जो ना करे, ख़ाक जिये ख़ाक मरे
यार मेरे तेरे लिये जीना यहाँ मरना यहाँ
मरके भी ना मिटे जो ये वो दीवानगी है, प्यार...


इक परदेसी मेरा दिल ले गया

आशा: इक परदेसी मेरा दिल ले गया
जाते जाते मीठा मीठा ग़म दे गया, हाँ, इक...
रफ़ी: कौन परदेसी तेरा दिल ले गया
मोटी मोटी अँखियों मे आँसू दे गया

रफ़ी: ढूँढ रहे तुझे लाखों दिल वाले
कर दे ओ गोरी ज़रा आँखों से उजाले
आशा: आँखों का उजाला परदेसी ले गया
जाते जाते मीठा मीठा ग़म दे गया

आशा: मेरे परदेसिया की यही है निशानी
अँखियां बिलौर की शीशे की जवानी
ठण्डी ठण्डी आहों का सलाम दे गया
जाते जाते मीठा मीठा ग़म दे गया, ओय, कौन...
रफ़ी: ओहो, कौन परदेसी तेरा दिल ले गया...

रफ़ी: उसको बुला दूँ सामने ला दूँ
क्या मुझे दोगी जो तुमसे मिला दूँ
आशा: जो भी मेरे पास था वो सब ले गया
जाते जाते मीठा मीठा ग़म दे गया

रफ़ी: ओय, कौन...
आशा: इक...


जब तक रहे तन में जिया वादा रहा

जब तक रहे तन में जिया वादा रहा, ओ साथिया
हम तुम्हारे लिये तुम हमारे लिये
ओ... हम तुम्हारे लिये तुम हमारे लिये

धूप लगेगी जब जब तुमको सजना
ओ डारून्गी मैं आंचल की छैयां
साँझ पड़े जब थक जाओगे बलमा
वारूँगी मैं गोरी गोरी बैयां
डोलूँगी बनके चाँदनी मैं तेरे अँगना
जब तक रहे तन में जिया वादा रहा ओ साथिया
हम तुम्हारे लिये तुम हमारे लिये

सारी जनम को अब तो अपने तन पे हाँ
ओ ओढ़ी चुनरिया मैंने साजन की
खिली रहे मुस्कान तेरी फिर चाहे
ओ लुट जाये बगिया मेरे जीवन की
मैं जीवन छोड़ दूँ छोड़ूँ न मैं तेरी गलियां
जब तक रहे तन में जिया वादा रहा ओ साथिया
हम तुम्हारे लिये तुम हमारे लिये



पर्दे में रहने दो पर्दा ना उठाओ

पर्दे में रहने दो पर्दा ना उठाओ
पदर्आ जो उठ गया तो भेद खुल जायेगा
अल्लाह मेरी तौबा, अल्लाह मेरी तौबा   ...

मेरे पदर्ए में लाख जलवे हैं
कैसे मुझसे नज़र मिलाओगे
जब ज़रा भी नक़ाब उठाऊँगी
याद रखना की, जल ही जाओगे
पदर्ए में रहने दो, पदर्आ न उठाओ   ...

हुस्न जब बेनक़ाब होता है
वो समाँ लाजवाब होता है
खुद को खुद की खबर नहीं रहती
होश वाला भी, होश खोता है
पदर्ए में रहने दो, पदर्आ न उठाओ   ...

हाय जिसने मुझे बनाया है,
वो भी मुझको समझ न पाया है
मुझको सजदे किये हैं इन्साँ ने
इन फ़रिश्तों ने, सर झुकाया है
पदर्ए में रहने दो, पदर्आ न उठाओ   ...


दो लफ़्ज़ों की है, दिल की कहानी

दो लफ़्ज़ों की है, दिल की कहानी
या है मोहब्बत, या है जवानी

दिल की बातों का मतलब न पूछो
कुछ और हमसे बस अब न पूछो
जिसके लिये है, दुनिया दीवानी
या है मोहब्बत, या है है जवानी

इस ज़िंदगी के, दिन कितने कम है
कितने है ख़ुशियाँ, और कितने ग़म हैं
लग जा गले से, रुत है सुहानी
या है मोहब्बत, या है जवानी

ये कश्ती वाला, क्या गा रहा है
कोई इसे भी, याद आ रहा है
जिसके लिये है, दुनिया दीवानी
या है मोहब्बत, या है जवानी

दो लफ़्ज़ों की है, दिल की कहानी
या है मोहब्बत, या है जवानी


पिया तू अब तो आ जा

आ: पिया तू... अब तो आ जा हे हे हे हे
रा: मोनीका ...
आ: वो आ गया ... देखो ... देखो ... वो आ गया
रा: मोनीका मोनीका ...

आ: पिया तू अब तो आ जा
शोला सा मन दहके आ के बुझा जा
तन की ज्वाला ठंडी हो जा
ऐसे गले लगा जा
अह हं हह हहा
अह हं हह हहा
रा: मोनीका, माइ डार्लिन्ग ...

प्यासे प्यासे इन मेरे लबों के लिये
तेरे होठों ने हज़ार वादे किये
भूलने वाले कोई जिये तो कैसे जिये
अरे हां अरे हां अरे हां हा
ला ला ल ला ला ल ला ला ल ला ला ल ला आ आ
पिया तू ...

मेरी हालत पे रहे जो तेरा करम
वो बात भी मुझको क़ुबूल है ओ सनम
जिसकी खातिर रुक लिये थे मेरे कदम
अरे हां अरे हां अरे हां हा
ला ला ल ला ला ल ला ला ल ला ला ल ला आ आ
पिया तू ...


लेके पहला पहला प्यार भरके आँखों मैं खुमार

लेके पहला पहला प्यार
भरके आँखों मैं खुमार
जादू नगरी से आया है कोई जादूगर
लेके पहला पहला प्यार ...

उसकी दीवानी हाय कहूँ कैसे हो गई
जादूगर चला गया मैं तो यहाँ खो गई
नैना जैसे हुए चार
गया दिल का क़रार
जादू नगरी से आया है कोई जादूगर
लेके पहला पहला प्यार ...

तुमने तो देखा होगा उसको सितारों
आओ ज़रा मेरे संग मिलके पुकारो
दोनो होके बेक़रार
ढूँढे तुझको मेरा प्यार
जादू नगरी से आया है कोई जादूगर
लेके पहला पहला प्यार ...

जब से लगाया तेरे प्यार का काजल
काली काली बिरहा की रतियां हैं बेकल
आजा मन के श्रृंगार
करे बिन्दिया पुकार
जादू नगरी से आया है कोई जादूगर
लेके पहला पहला प्यर ...

मुखड़े पे डाले हुए ज़ुल्फ़ों की बदली
चली बलखाती कहाँ रुक जा ओ पगली
नैनों वाली तेरे द्वार
लेके सपने हज़ार
जादू नगरी से आया है कोई जादूगर
लेके पहला पहला प्यार ...

चाहे कोई चमके जी चाहे कोई बरसे
बचना है मुश्किल पिया जादूगर से
देगा ऐसा मन्तर मार
आखिर होगी तेरी हार
जादू नगरी से आया है कोई जादूगर
लेके पहला पहला प्यार ...

सुन सुन बातें तेरी गोरी मुस्काई रे
आई आई देखो देखो आई हँसी आई रे
खेले होठों पे बहार
निकला गुस्से से भी प्यार
जादू नगरी से आया है कोई जादूगर
लेके पहला पहला प्यार ...


खत लिख दे सांवरिया के नाम बाबू

... अब के बरस भी बीत न जाये
ये सावन की रातें
देख ले मेरी ये बेचैनी
और लिख दे दो बातें ...

खत लिख दे सांवरिया के नाम बाबू
कोरे कागज़ पे लिख दे सलाम बाबू
(वो मान जाएंगे, पहचान जाएंगे
कैसे होती है सुबह से शाम बाबू ) \-
खत लिख दे ...

सारे वादे निकले झूठे
सामने हो तो कोई उनसे रूठे
ले गई बैरन शहर पिया को
राम करे कि ऐसी नौकरी छूटे
उन्हें जिसने बनाया गुलाम बाबू
कोरे कागज़ पे लिख दे सलाम बाबू
वो जान जाएंगे, पहचान जाएंगे
कैसे होती है सुबह से शाम बाबू

जब आएंगे सजना मेरे
खन खन खनकेंगे कँगना मेरे
पास गली में घर है मेरा
उस दिन तू भी आना अँगना मेरे
कुछ तुझको मैं दूँगी ईनाम बाबू
कोरे कागज़ पे लिख दे सलाम बाबू
वो जान जाएंगे, पहचान जाएंगे
कैसे होती है सुबह से शाम बाबू
खत लिख दे ...

और बहुत कुछ है लिखवाना
कैसे बता दूँ तुझे तू बेगाना
शर्म से आँखें झुक जाएंगी
धड़क उठेगा मोरा दिल दीवाना
बस आगे नहीं तेरा काम बाबू
कोरे कागज़ पे लिख दे सलाम बाबू
वो मान जाएंगे, पहचान जाएंगे
कैसे होती है सुबह से शाम बाबू
खत लिख दे ...